चंदौली, मई 19 -- चकिया (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मध्य क्षेत्र लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में नव आरक्षियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

परेड दीक्षांत समारोह वह सोमवार को सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र चकिया सोनहुल में बिहार पुलिस सेवा के 569 प्रशिक्षु नव आरक्षियों के भव्य पासिंग परेड (परेड दीक्षांत समारोह) एवं शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित आरक्षियों और अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के बाद तैयार हुए ये नवआरक्षी देश और समाज की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे। पुलिसकर्मियों का दायित्व है कि वे अनुशासन ईमानदारी और संवे...