लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- माफिया के आगे नाक रगड़ती थीं पूर्व की सरकारें: योगी पद्मश्री व पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में अपनी 11वीं पुस्तक संघर्ष के विमोचन के मौके पर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें कई नसीहत भी दीं। प्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी यह पुस्तक संघर्ष आत्मकथा के रूप में नहीं बल्कि सेवाकाल के कुछ अविस्मरणीय अनुभवों और उनसे मिलने वाली सीख को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिखी है। कहा कि पुलिस सेवा समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- 2017 से पहले माफिया के आगे नाक रगड़ती थी सरकार; पुलिस प्रोग्राम में विपक्ष पर बरसे CM योगीप्रकाश सिंह के अनुभव प्रकाश सिंह ने कहा कि उनके पुलिस सेवाकाल की शुरुआत ही चुनौतीपूर्ण...