उन्नाव, जनवरी 4 -- उन्नाव। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसपी जयप्रकाश सिंह ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि एक अच्छा पुलिसकर्मी वही होता है, जो कानून के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी समझे और जनता के विश्वास पर खरा उतरे। कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक कविताओं का पाठ किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.