बिजनौर, मार्च 11 -- शेरकोट। प्रेमी संग फरार युवती को आखिरकार उसकी मंजिल मिल ही गई। थाने से युवती को प्रेमी के साथ पुलिस सुरक्षा में भेज दिया गया। मामला दो अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी प्रकरण को लेकर चौकन्नी रही। शेरकोट क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का स्योहारा क्षेत्र निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा तो युवती परिजनों को चकमा देकर 6 मार्च को अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के घर से लापता होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सात मार्च को युवती की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए युवती बरामदगी की गुहार की गई। पुलिस अभी प्रेमी युगल की तलाश कर ही रही थी कि मंगलवार को प्रेमी युगल थाने जा पहुंचे। दोनों ने पुलिस के सामने बालिग होने के प्रमाण प्रस्तुत करते हुए साथ रहने की इच्छा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.