मेरठ, दिसम्बर 6 -- दौराला। दादरी निवासी मृतक सिपाही निखिल का पार्थिव शरीर शुक्रवार को आगरा जिले के थाना मलपुरा से पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड गई। अंतिम यात्रा में पूरा गांव शामिल हुआ। पुलिस सम्मान के साथ सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। दादरी निवासी निखिल उत्तर प्रदेश पुलिस में 2021 बैच का आरक्षी था। वर्तमान में उसकी तैनाती आगरा में थी। बुधवार को उसका बेटा दादरी से आगरा पहुंचा था और गुरुवार को पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई तो उसमें करंट उतरने से निखिल की मौत हो गई। जानकारी पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर लेकर दादरी पहुंचे। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सिपाही की अंतिम यात्रा में सभी ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से विदाई दी। सिपाही को पुलिस सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.