पुलिस सभा में सुनी गई पुलिस वालों की समस्याएं
बक्सर, मई 13 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बुधवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इसमें में जिले के विभिन्न थाना एवं इकाइयों से आए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं बताई। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने खुद उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने पुलिस कर्मियों की सेवा संबंधी समस्याओं, आवास, अवकाश, स्वास्थ्य तथा अन्य प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। सभा के दौरान पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों में संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। यह भी पढ़ें- क्राइम मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.