बरेली, मार्च 11 -- बरेली। 14 और 15 मार्च को पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2026 है। बरेली में भी कई सेंटर हैं। किसी ने सोशल मीडिया पर सूचना फैला दी अभ्यर्थी आईकार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे। बस अड्डों भ्रामक सूचना के संबंध में व्यापाक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। जिससे अभ्यर्थी बसों में सफर के दौरान किराये को लेकर भ्रमित न हों। प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने पत्र जारी करके खबर को भ्रामक बताया है। पुलिस भर्ती आवेदकों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा नहीं कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...