सहरसा, फरवरी 26 -- सौरबाजार। बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के तहत बुधवार को सौरबाजार थाना प्रांगण में स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयात ने बच्चों को थाना के कार्यों से अवगत कराया तथा सुरक्षा, अनुशासन और कानून के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने गुड टच-बैड टच की जानकारी दी और नशा दिखने पर अभिभावक या शिक्षक को सूचित करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...