भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता पुलिस सप्ताह के दौरान भागलपुर सहित राज्य के सभी जिलों में नशामुक्ति, खेलकूद और स्वच्छता पर जोर रहेगा। 22 से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार करने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जिलों को सूचित किया है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। रेंज में सबसे स्वच्छ थाना भवन और पुलिसलाइन के प्रभारी होंगे पुरस्कृत पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस से संबंधित सभी प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का अभियान चलाया जाएगा। उसी दौरान जिला और रेंज के वरीय अधिकारी उन प्रतिष्ठानों, थाना व ओपी के भवनों के साथ ही पुलिसलाइन का निरीक्षण करेंगे। जिले में सबसे स्वच्छ गए तीन थाना/ओपी भवनों को चिह्नित किया जाएगा। संबंधित जिले के पुलिस कप्तान उक्त थाना के प्रभारी को प...