किशनगंज, फरवरी 24 -- पौआखाली। सोमवार को बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला पुलिस बल और स्थानीय उच्च विद्यालय की छात्राओं के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया। खेल शुरू होते ही मैदान में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। छात्राओं ने जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। वहीं महिला पुलिस टीम ने भी अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए सराहनीय खेल दिखाया। कबड्डी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन, विशेषकर छात्राओं के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। सुखानी थाना अध्यक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.