आरा, फरवरी 24 -- शाहपुर। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान से संबंधित 100 अंकों के प्रश्न पूछे गये। नवम वर्ग के छात्र और छात्रा इस प्रतियोगिता मे शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार की ओर से किया गया था। इस प्रतियोगिता मे 86 अंक लाकर मानसी केशरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 77 अंक लाकर ज्योति कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। 68 अंक लाकर शिवानी केशरी तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में लड़कियों ने बाजी मार ली। इस अवसर पर शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, सर्किल इंस्पेक्टर बिहिया सुभाष चंद्र प्रसाद, एएसआई सहदेव प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ विष्णु शंकर सिंह, शिक्षकगण डॉ नूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.