हरिद्वार, अप्रैल 5 -- ई-रिक्शा मालिकों और चालकों द्वारा पुलिस सत्यापन न कराने पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 100 से अधिक ई-रिक्शा सीज किए जा चुके हैं। एआरटीओ नेहा झा ने बताया कि विभाग की ओर से सभी ई-रिक्शा मालिकों एवं चालकों को 31 मार्च तक पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। इस कारण यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सत्यापन के बाद ही एआरटीओ कार्यालय द्वारा संबंधित वाहन को क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। यह क्यूआर कोड ई-रिक्शा के संचालन के लिए अनिवार्य होगा। इसके माध्यम से न केवल वाहन की पहचान सुनिश्चित होगी बल्कि उसका निर्धारित रूट भी तय किया जाएगा। परिवहन विभाग ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.