धनबाद, नवम्बर 23 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मकान मालिकों को अब पुलिस से सत्यापन कराने के बाद ही किराएदार रखना होगा। आम लोगों को इस सूचना से अवगत कराने के लिए गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने रविवार को पूरे क्षेत्र में माइक प्रचार कराया। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ रही है। गोविंदपुर पुलिस की ओर से किए गए माइक प्रचार में लोगों से अपने-अपने किराएदारों का आधार कार्ड लेकर गोविंदपुर थाना पहुंचने और सत्यापन कराने की अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि सत्यापन के बगैर किराएदार रखे जाएंगे तो मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने यह भी माइक प्रचार कराया कि घर बंद कर कहीं नहीं जाएं। वैकल्पिक व्यवस्था कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.