नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) और कैरेक्टर वेरिफिकेशन रिपोर्ट (सीवीआर) के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया। इसकी मदद से लोग अब सत्यापन का आवेदन ऐप पर ही कर सकेंगे। इसके साथ ही इसकी मॉनिटरिंग भी आसानी से कर सकेंगे। इससे बेवजह होने वाली देरी से लोग बच सकेंगे। यह व्यवस्था भी पारदर्शी होगी। स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस कमिश्नर ने जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के भव्य थ्री डी चित्र का अनावरण किया। मुख्यालय भवन के सामने के कांच में स्थापित यह थ्री डी चित्र 32 फीट ऊंचा है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने मुख्यालय के स्वागत कक्ष में एक मॉडल ट्रॉफी विट्रीन का भी अनावरण किया। यह विट्रीन विशेष रूप से 'देश के सर्वश्...