जमशेदपुर, नवम्बर 27 -- जमशेदपुर। पुलिस संरक्षण में न्यू पुरुलिया रोड में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बीते दो दिनों से यह काम बंद था। मंगलवार को काम शुरू होते ही विधायक सरयू राय के समर्थकों और जदयू के नेताओं ने इस काम को बंद करा दिया था। वे सभी सड़क तोड़ने वाली मशीन के सामने खड़े हो गये जिसके कारण काम रोकना पड़ा। हालांकि बुधवार को काम चालू करने के पक्ष में कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने काम शुरू कराने का निर्णय लिया। इस ओवरब्रिज के निर्माण की वजह से फिलहाल मानगो की ओर से ही वाहन आ रहे हैं। बड़ा हनुमान मंदिर के पास से मानगो की ओर आने वाले वाहनों को दाईगुट्टू की ओर मोड़ा जा रहा है, जहां से वे ओल्ड पुरुलिया रोड में प्रवेश कर पुन: मानगो चौक के पास निकलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.