कोडरमा, अगस्त 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण समेत कुल 10 पदक हासिल किए और ओवरऑल रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। हजारीबाग जिला के तत्वावधान में 6 और 7 अगस्त को पदमा शूटिंग रेंज में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में कोडरमा पुलिसकर्मियों ने निशानेबाजी, एकाग्रता, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कोडरमा जिला बल के प्रतिभागियों ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ कोडरमा जिला बल ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और जिले का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- 5वीं झारखंड राज्य ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने 03 स्वर्ण ए...