मथुरा, जून 20 -- सौंख। महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह प्रमुख के संरक्षण में संचालित महाराजा स्टेडियम पाली डूंगरा में प्रशिक्षण ले रहे कई युवक युवतियों का हाल ही में पुलिस विभाग एवं भारतीय सेना में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को स्मृति चिह्न एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया। विपिन सिंह ने कहा कि स्टेडियम युवाओं में अनुशासन, परिश्रम एवं देशसेवा की भावना विकसित कर रहा है। यहां निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस दौरान चयनित हेमंत सिंह, उमेश सिंह, यतेंद्र सिंह, सचिन बघेल, सत्यम कुंतल, संतोष चौधरी, कपिल राना, प्रोमिस, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप, विकास, रवि, नारायण, पवन एवं सुमित आदि का सम्मान किया। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल में चयनित...