रामगढ़, मई 20 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना व सीसीएल सुरक्षा विभाग के संयुक्त कार्रवाई में चितरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित चिलमटूंगरी गांव के आगे एक अवैध कोयला भंडार का उद्भेदन किया गया। संयुक्त टीम की चिन्हित स्थल पर अभियान चलाया गया, जहां भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला पाया गया। जांच और कार्रवाई के दौरान करीब 25-30 टन कोयला बरामद किया गया। अभियान में रजरप्पा थाना की ओर से उप निरीक्षक रोहित राज सिंह अपने दल-बल के साथ उपस्थित थे। वहीं सीसीएल की ओर से सुरक्षा प्रभारी एसएस रवानी, वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक रामचंद्र मांझी, सुरक्षागार्ड चंदन करमाली, दशरथ उरांव और गृह रक्षक चमकी कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...