अयोध्या, अप्रैल 11 -- तारुन। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तारुन में चल रहे चकमार्ग के विवाद को उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सुलझा दिया। थाना प्रभारीनिरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि गांव निवासी अरुण वर्मा एवं लक्ष्मी नारायण सिंह के मध्य विवाद चल रहा था। इस पर अरुण वर्मा ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद को लखनऊ खण्डपीड में एक मुकदमा दायर किया था। न्यायालय ने राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसके परिपालन में नायब तहसील राम खेलावन की टीम के साथ एक दर्जन महिला एवं पुरुष पुलिस के साथ मौके पर जाकर दोनो पक्षों से बातचीत कर मामले का निराकरण कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.