मधुबनी, मार्च 19 -- फुलपरास,एक संवाददाता। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के सरौती गांव में बीते मंगलवार रात में पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच झड़प के मामले में पांच नामजद सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध घोघरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी पुअनि ध्रुव कुमार चौधरी के प्रतिवेदन पर दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक वाहन से शराब की खेप आने की गुप्त सूचना पर पुलिस टीम के साथ गई थी।गाड़ी नही रोकने एवं जांच नही करने दिया गया और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की गई।मामले को लेकर सरौती निवासी सूरज कुमार सहित पांच लोग को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।मालूम हो कि गत मंगलवार रात करीब एक बजे सरौती रामजानकी मंदिर के समीप एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार अपने घर पर चला गया जिसका पीछा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.