भदोही, अप्रैल 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर से सटे ज्ञानपुर देहाती स्थित एक गेहूं खेत में शनिवार को काटकर रखे गेहूं बोझ में आग लग गई। कटी फसल में आग लगते ही शोर मचाते हुए ग्रामीण खेत की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीण आग बूझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि एक स्कूल से लौट रही यातायात पुलिस टीम की नजर पड़ गई। फिर क्या था यातायत पुलिस टीम, गायक राजेश परदेशी समेत ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया।ग्रामीणों और यातायात पुलिस टीम की सक्रियता से किसान के मेंहनत की कमाई जलने बच गई। आग बूझने के बाद किसान परिवार ने पुलिस टीम के प्रति आभार प्रकट किया। बताया जाता है कि ज्ञानपुर देहाती स्थित एक खेत में गेहूं का बोझ रखा गया था। इस बीच अचानक दोपहर में आग लग गई। खेत से आग का लौ उठता देख ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। बाल्टी और डब्बा में पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.