पुलिस व ग्रामीणों की तत्परता से रूकी नाबालिग की शादी
देवघर, जून 22 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। शनिवार की रात पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से एक नाबालिक की शादी रुक गई। घटना के सम्बंध में बताया जाता कि शनिवार की रात किसी ने पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का विवाह हो रहा है। बाल विवाह की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार ने मामले की जानकारी बीडीओ सह सीओ के अलावे वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, थाना प्रभारी संजय कुमार के साथ विवाह स्थल पहुंचे। विवाह स्थल पर टेंट, कैटरिंग और मेहमानों की भीड़ के बीच रस्में शुरू होने ही वाली थी कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शादी रुकवा दी। वहीं सूचना मिलते ही बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन भी उक्त जगह पहुंच लोगों से मामले की जानकारी ली साथ उक्त बच्ची से भी बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.