बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर। जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थानों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई। टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क नजर रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गश्त की। अभियान के दौरान ग्राम सुरक्षा समितियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.