मऊ, मई 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिन पूर्व घोसी कोतवाली के कल्याणपुर क्षेत्र के बनियापार वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन फोरलेन के पास पुलिस वैन को पीछे से धक्का मारने के आरोपित वाहन चालक को शनिवार को मझवारा बाजार से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन चालक को सीसी टीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। मामले का पर्दाफाश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से हुए सड़क हादसे में एक मुख्य आरक्षी की मौत हो गई थी और तीन सिपाही घायल हो गए थे। तीन दिन पूर्व बुधवार की देर रात को घोसी कोतवाली पुलिस टीम के चार पुलिसकर्मी जीप में सवार होकर रात्रि गश्त के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- चंदौली का इनामी पशु तस्कर ठाणे से गिरफ्तार जीप में सवार पुलिसकर्मी ज्यो...