हजारीबाग, अप्रैल 11 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के पुलिस विभाग से जुड़ा एक घोटाला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला कोई नया नहीं है। लंबे समय से दबे जुबान से विभाग के लोग ही इस तरह की चर्चा करते रहे है। बावजूद इसके ऐसे लोगों की बातों को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। अन्य विभागों में हुए घोटाला की जांच पुलिस करती रही है। कई ऐसे घोटाले को पुलिस ने उजागर किया है जो काफी मुश्किल होता है। फिर अपने ही विभाग में वर्षो से चल रहा वित्तीय घोटाला की भनक अफसरों को नहीं होना समझ से परे हैं। कई लोगों का कहना है कि विभाग के भीतर पारदर्शिता की कमी और जवाबदेही का अभाव इस तरह की स्थितियों को बढ़ावा देता रहा। लोग सवाल कर रहे है कि क्या सिर्फ तीन सिपाही मिल कर करोड़ो का घोटाला कर सकते हैं। पुलिस विभाग का लेखा शाखा एक महत्वपूर्ण विभाग होता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.