हरदोई, मई 11 -- हरदोई, संवाददाता। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक सतीश चन्द्र को थाना अतरौली से थाना बेनीगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को बेनीगंज से बेहटा गोकुल भेजा गया है। निरीक्षक राकेश सिंह यादव को लोनार से पचदेवरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक इख्तियार हुसैन को टड़ियावां थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मनोज कुमार सिंह को गैंगस्टर प्रकोष्ठ से अतरौली थाना भेजा गया है। यह भी पढ़ें- एसपी ने...