देहरादून, मार्च 29 -- हरिद्वार। जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए कई थानेदारों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। जारी आदेशों के तहत रितेश शाह को भगवानपुर तैनात किया गया है। वहीं कुंदन राणा को ज्वालापुर से हरिद्वार कोतवाली भेजा गया है। देहरादून से आए चंद्रभान को ज्वालापुर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बहादराबाद से विजय सिंह को झबरेड़ा और मंगलौर से अमरजीत को बहादराबाद भेजा गया है। बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवानपुर में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा को बुग्गावाला का एसओ बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.