पटना, मार्च 15 -- पटना-गया एचएच-01 पर पुलिस वाहन में टक्कर मारकर भागे रहे बालू लदा हाइवा पुल की रेलिंग पर चढ़ा गया। जिससे हाइवा में आग लग गई और देखते देखते हाइवा धू-धूकर जल गया। घटना धनरुआ थाना क्षेत्र स्थित भखरी पुल के पास शुक्रवार देर रात हुई। टक्कर में दारोगा, महिला पुलिसकर्मी और पुलिस वाहन चालक मामूली रूप से जख्मी है। पुलिस मौके से हाइवा चालक जहानाबाद निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर मसौढ़ी से दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बारात में महिलाओं से छेड़खानी की सूचना पर जा रही थी पुलिस: धनरुआ के भखरी गांव में आई बारात में शामिल महिलाओं से छेड़खानी की सूचना किसी ने 112 पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस भखरी गांव जा रही थी। तभी भखरी पुल के पास बालू लदे हाइवा ने पुलिस वाहन में पीछे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.