जौनपुर, मार्च 9 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। होली के दिन डायल 112 के वाहन को बीच सड़क पर रोककर उस पर चढ़कर हुड़दंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान कर तीनों को गिरफ्तार करके उनका चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। वीडियो में कुछ युवक डायल 112 के वाहन को रोककर उस पर चढ़कर हुड़दंग करते दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर युवकों की पहचान की। पहचान के बाद मछलीशहर थाना क्षेत्र के कृपाशंकर नगर निवासी मयंक गुप्ता, सरस्वती नगर कायस्थाना निवासी कुनाल मोदनवाल और पुरानी बाजार निवासी संजय गुप्ता को सात मार्च को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सम्बंधित धारा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.