मुंगेर, मार्च 8 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। शनिवार को मुंगेर के पूर्व विधायक प्रणव कुमार की गाड़ी में एक पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी। संयोग रहा कि, पूर्व विधायक एवं अन्य को हल्की चोटें ही आईं। यह घटना वासुदेवपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक पर दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक प्रणव कुमार अपने आवास से परिवार, बॉडीगार्ड तथा अपने सहयोगी माधोपुर निवासी नीरज सिन्हा के साथ किसी कार्य से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान पूरबसराय की ओर से आईटीसी की दिशा में आ रही एक पुलिस वाहन ने सुभाष चौक के पास उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। पूर्व विधायक के गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पूर्व विधायक प्रणव कुमार को हल्की चोट आई, जबकि उनके साथ बैठे नीरज सिन्हा के हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद पुलिस वाहन मौके पर रूके बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.