जौनपुर, मार्च 13 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास पुलिस वाहन के धक्के से दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों का इलाज मछलीशहर सीएचसी में कराया गया।उक्त थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी 28 वर्षीय आदर्श त्रिपाठी और उसी गांव के 24 वर्षीय आयुष सिंह गुरुवार शाम को किसी कार्य से गुलजारगंज बाजार गए हुए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे। दोनों बाइक से उक्त गांव के निकट पहुंचे ही थे कि गांव में भ्रमण कर रही पुलिस की डायल 112 वाहन से एक मोड़ पर टकरा गए। पुलिस वाहन पर सवार पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मछलीशहर सी एच सी भिजवाया। जहां दोनों का ईलाज किया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन ने किसी कार्यवाही की बात नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.