सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना के गड़रखा गांव निवासी जावेद अली पुत्र वली मोहम्मद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उसे फर्जी चरस के मुकदमे में फंसाने वाले पुलिस कर्मियों व एसएसबी जवानों पर केस दर्ज करने की मांग की है। जावेद अली ने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि वह 31 मई 2025 की शाम सात बजे अपनी कार से आ रहा था। इस दौरान चिल्हिया थाना के पीछे कबाड़ की दुकान के पास उसकी कार को मोहाना थाना के चार सिपाहियों ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहन से ओवरटेक कर रोक लिया। उसे व उसके साथी रामकुमार पुत्र चंदराम को धेंसा बर्डपुर होते हुए ककरहवा चौकी पर ले जाकर बिठाए रहे। उसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे एसएसबी कैंप पर ले गए। मेरे पास कुछ संदिग्ध नहीं था बावजूद इसके चरस में चालान कर दिया। मेरी मोबाइल से लोकेशन डिलीट कर दिया। न्यायालय ने उसे साक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.