भदोही, फरवरी 25 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां पुलिस ने पीड़ित के खाते में 49805 रुपये वापस कराने का काम किया है। कृष्ण कुमार उपाध्याय निवासी कौड़र थाना सुरियावां ने पुलिस को सूचना दिया था। कहा था कि मोबाइल पर फ्राडस्टर द्वारा एपीके फाइल भेजी गई जिसको डाउनलोड करते ही आवेदक का मोबाइल है करके फ्राडस्टर ने खाते से पैसा निकाल लिया। उन्होंने आनलान साइबर शिकायत भी दर्ज कराया था। साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां के जवान जांच कर रहे थे। 49805 रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस टीम में योगेन्द्रनाथ यादव,छोटेलाल, गरिमा यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.