बक्सर, मार्च 1 -- आरा के लिए भी जरुरी --- पूछताछ एससी-एसटी थाना में तैनात सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नगर पुलिस पर अपने कार्य को लेकर दबाव बना रही थी महिला बक्सर, हमारे संवाददाता। नकली सिपाही का वेशधारण करना एक युवक को महंगा पड़ा। युवक व उसके चाचा जो एससी-एसटी थाना भोजपुर में पदस्थापित है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे के आसपास नगर थाना में एक महिला विज्ञा कुमारी (उम्र-30) आई। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी मौजूद था। जो पुलिस की वर्दी में था। उसके पास सरकारी पिस्तौल भी थी। महिला नगर पुलिस पर अपने कार्य को लेकर दबाव बना रही थी। इसी बीच पुलिस को कुछ शक हुआ और पूछताछ करने लगी। पुलिस को पैतरे को महिला विज्ञा कुमारी समझ गई। वह धीरे से नगर थाना से निकल गई। जबकि युवक वहीं बैठा रह गया। युवक से जब उसके ...