नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Bihar Police News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के तमाम पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुलिस मैनुअल में निर्धारित वेशभूषा के अनुपालन का निर्देश दिया है। मुख्यालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि पुलिस अनुशासन एवं वर्दी की गरिमा बनाये रखने को लेकर बिहार पुलिस मैनुअल में विस्तृत नियम का उल्लेख है। इसके तहत वर्दी के ऊपर कोई आभूषण, चेन आदि धारण नहीं करना है। केश छोटे रखे जायेंगे। जो कर्मी दाढ़ी बनाते हैं, वे बिना दाढ़ी बनाए वर्दी धारण नहीं करेंगे। किसी भी वर्दीधारी या कर्मी को किसी तरह का जाति चिह्न धारण करने या चेहरे पर कोई लेप आदि लगाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। कर्तव्य पर सभी पदाधिकारी व कर्मी वर्दी धारण करेंगे, बशर्ते किसी विशेष प्रयोजन से कोई अधिकारी अन्यथा आदेश न दे। सीआईडी व स्पेशल ब्रांच से संलग्न कर्मी विशेष आ...