दुमका, दिसम्बर 11 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत के बाराटोल गांव में बीते बुधवार की देर रात हथियारबंद लुटेरों ने पुलिस की वर्दी पहनकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी निजामुद्दीन अंसारी के घर पर लगभग रात 11:30 बजे नौ संख्या में पुलिस की वर्दी में पहुंचे लुटेरों ने खुद को मसलिया पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही परिवार ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने हथियार तानकर सभी को कब्जे में ले लिया और मोबाइल फोन छीन लिया और दो घरों में लगे ताला तोड़कर व अन्य तीन घर सहित कुल घरों में करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर लूटपाट किया गया है। जिस समय घटना का अनजाम दिया गया उस समय गृहस्वामी निजामुद्दीन अंसारी उनकी धर्म पत्नी सबीरण बीबी,बेटा रियाज अंसारी, बेटी तमिना खातून, पोती निशा खातून, पोता नूर मोहम्मद सहित कुल छः सदस्य घर मे मौज...