पुलिस लिखी बुलेट पर महिला ने सड़क पर दिखाए जानलेवा स्टंट
बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने की चाहत अब सड़कों पर लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है। नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर किए गए जानलेवा स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रील बनाने के चक्कर में महिला ने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों को भी खतरे में डाल दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।रविवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर वायरल हुए करीब 18 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार महिला तेज रफ्तार में स्टंट कर रही है। महिला कभी चलती बाइक के हैंडल से दोनों हाथ हटा लेती है, तो कभी अपने पैरों को बाइक के ऊपर रखकर खतरनाक अंदाज में रील बनवा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.