बरेली, फरवरी 28 -- चौपुला पर पुलिस लिखी कार से ई रिक्शा में टक्कर लगने के बाद हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए, जहां दोनों पक्षों में फैसला हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब तान बजे चौपला पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय के सामने एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी और उसने ई रिक्शा चालक को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक एक अन्य अधिवक्ता से भी कार चालक ने अभद्रता कर दी। तभी वहां से गुजरे व्यापारी नेता शोभित सक्सेना और अमरजीत सिंह बख्शी ने वकील को छुड़ाया। उन लोगों ने कार चालक की चाबी छीन ली और एसपी ट्रैफिक को सूचना दी। इसी बीच एसओजी के कुछ लोग वहां पहुंचे और कार चालक की पैरवी करने। शोभित का आरोप है कि कार चालक उन पर भी हमलावर होने लगा। इस बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.