पुलिस लिखी कार के चालक ने ई-रिक्शा, ठेलिया व बाइक में मारी टक्कर, कार सीज
बांदा, जून 15 -- बांदा, संवाददाता। नगर कोतवाली के इंदिरा नगर लेवर चौक के पास रात नौ बजे पुलिस का लोगो लगी कार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा, बाइक व हाथ ठेला में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उससे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक चालक शराब के नशे में था और कार में भी शराब की बोतलें रखी हैं। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।इंदिरा नगर निवासी ई-रिक्शा चालक फूलचंद्र की पत्नी फूला ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे महिला को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत बताया कि रविवार को रात नौ बजे उसके पति फूलचंद्र ई-रिक्शा चलाकर घर आ रहे थे। तभी इंदिरा नगर लेवर चौक के पास बिना नंबर प्लेट की काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.