कौशाम्बी, नवम्बर 25 -- नगर पालिका परिषद भरवारी निवासी नरेश कुमार (35) पुत्र रोशन लाल मंगलवार की दोपहर में बाइक में बैगन लादकर उसे बेचने स्थानीय बाजार जा रहा था। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास हाईवे पर फतेहपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने दूसरे बाइक सवार अमित त्रिपाठी निवासी ककोढ़ा को भी टक्कर मारी। हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कार में पुलिस लिखा हुआ था और दरोगा की पीकैप भी रखी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.