खगडि़या, फरवरी 27 -- खगड़िया । नगर संवादाता बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के मौके पर गुरुवार को पुलिस केन्द्र खगड़िया में स्वास्थ्य जांच-सह-रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नरेन्द्र कुमार समेत, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं जनरल फिजिशियन ने उपस्थित पुलिस बलों के जवानों, पदाधिकारियों आदि की स्वास्थ्य जांच कर दवा व सलाह दी। वहीं शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 45 पुलिस के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...