बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन में सिपाही के आवास पर घुसकर दबंगों ने पिटाई की। देहात कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी ओम शिव शुक्ल ने शनिवार को बताया कि मेरा गांव जनपद लखीमपुर थाना हैदराबाद भदहीया पोस्ट लिलापुर में है। मेरे गांव के संदीप उर्फ आयुष पाल व दिनेश पाल ने शाम करीब 5.30 बजे रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस लाइन स्थित मेरे आवास में घुसकर गाली दी। मना करने पर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। परिवार पर हमला किया। यूपी 112 की टीम ने बचाया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि ओम शिव शुक्ल की तहरीर पर संदीप उर्फ आयुष पाल व दिनेश पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.