एटा, जनवरी 12 -- जेल रोड की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। पिछले कई वर्षों से गड्ढों और बदहाली का दंश झेल रहे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जल्द ही अब इस समस्या से स्थाई निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने पुलिस लाइन से लेकर आगरा रोड चुंगी तक सीमेंटेड (सीसी) सड़क बनाने के लिए डीएम के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। पुलिस लाइन से आगरा रोड को जोड़ने वाला जेल रोड लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग चोटिल होते हैं और बारिश के मौसम में स्थिति और भी नारकीय हो जाती है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मार्ग के नवनिर्माण की मांग कर रहे है, जिले देखते हुए नगर पालिका की मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया है। सोमवार को नगर पालिका ईओ निहाल सिंह ने बताया कि जेल रोड का निर्माण 15वें वित्त आयोग के बजट से करा...