चंदौली, जुलाई 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के राष्ट्रव्यापी आह्वान के क्रम में पुलिस लाइन सहित सभी थानों में पौधरोपण किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण (ग्रीन कवर) को बढ़ाने के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान निर्माणाधीन पुलिस लाइन भोजापुर एवं शिविर पुलिस लाइन चन्दौली में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर द्वारा संयुक्त रूप से औषधीय, छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर अभियान का विधिपूर्वक शुभारंभ किया गया। वहींसमस्त थानों और सर्किलों में अभियान के तहत पौधरोपण किया किया गया। यह भी पढ़ें- पौधरोण महायज्ञ को बनाएं जन आंदोलन : बलकार सिंह पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण और सभी प्रभारी निरीक्षक/था...