मथुरा, अप्रैल 13 -- पुलिस लाइन सभागार में महिला पुलिस कर्मियों ने शक्ति भवन नई दिल्ली से नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। इसने नारी सशक्तिकण व आत्म निर्भरता के लिये महिलाओं को प्रेरित किया। सोमवार सुबह 11 बजे से नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन पुलिस लाइन सभागार में महिला पुलिस कर्मियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा व सुना। वहीं मथुरा पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय में अधीनस्थों को कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया गया। यह भी पढ़ें- सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम जनपद से जुडी कुछ महिला पुलिस कर्मी तथा आम महिला जन मानस को नारी सशक्त...