मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- पुलिस लाईन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार के सदस्य़ों के साथ होली खेलकर हर्षोल्लास से होली का पर्व मनाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी। एसएसपी आवास पर होली का रंग जमकर उडाया गया। एसएसपी ने अधिनस्थों के बीच पहुंचकर जमकर ढोल बजाया और रंग लगाकर सभी को शुभकामनाएं दी। वही जनपद के थानों पर जमकर होली का पर्व मनाया गया है। गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर एसएसपी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भवष्यि की कामना की गई। इस अवसर पर एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.