देहरादून, मार्च 20 -- हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को हुए वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जवानों की फिटनेस, अनुशासन और व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने जवानों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक क्षमता का आकलन किया और फिटनेस को ड्यूटी के लिए अनिवार्य बताया। निरीक्षण की शुरुआत क्वार्टर गार्द से हुई, जहां सेरिमोनियल गार्द ने सलामी दी। इसके बाद एसएसपी ने आरमरी, गार्द रूम और स्टोर का निरीक्षण कर अस्लाह, उपकरणों और अभिलेखों की स्थिति जांची तथा साफ-सफाई और रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी राइट उपकरणों के उपयोग में दक्षता बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कराने को भी कहा। परिवहन शाखा में वाहनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने नियमित सर्विसिंग और कार्यशीलता बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.