अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में रविवार देर रात होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों में उत्साह रहा। सोमवार रात पुलिस लाइन में एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, जवानों और परिवार के सदस्यों ने होली का गायन कर एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। महिलाओं ने शानदार कार्यक्रम पेश किए। यहां सीओ बलवन्त सिंह, सीओ संचार राजीव टम्टा, सीओ अभिसूचना गोपाल दत्त जोशी, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह, कोतवाल अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.