अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में होली पर्व के दृष्टिगत सोमवार को पुलिस लाइन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक मूल्यों व रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इसमें पुलिस कर्मियों के परिजनों व बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और होली की थीम पर आधारित आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां प्रस्तुत कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वामा सारथी प्रभारी एसआई सर्वेश कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.