बस्ती, सितम्बर 23 -- बस्ती। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मानीटरिंग सेल की मासिक बैठक पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह जनपद बस्ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें अभियोजन अधिकारी कमलेश कुमार व सहायक अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा व सम्मन सेल प्रभारी विजय बहादुर यादव मौजूद रहे। जनपद के सभी थानों पर नियुक्त पैरवी अधिकारी, न्यायालय पैरोंकार, कोर्ट मोहर्रिर एवं प्रभारी मॉनिटरिंग सेल को समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत सनसनीखेज/ गंभीर मुकदमो में अपराधियों को यथाशीघ्र सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के लिए निर्देशित किया गया। न्यायालय से संबधित थाने स्तर से लंबित आख्या/ रिपोर्ट/ सम्मन/ वारंट आदि का शत- प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

ह...